पालदा की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी भीषण आग,लाखो का माल जलकर खाक।

0
137
fire

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के पालदा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में कल रात अचानक भीषण आगजनी की घटना हो गई।आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास में ही गैस सिलेंडर का गोडाउन था। जहां पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने सभी सिलेंडर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता।

आजाद नगर थाना क्षेत्र के नेमावर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पालदा में मौजूद महेश्वरी प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। पास में ही मौजूद इंडियन गैस सिलेंडर का गोदाम था।तत्काल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीबन 1000 से भी अधिक सिलेंडरों को उस गोदाम से खाली करा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। समय रहते गैस सिलेंडर नहीं हटाए जाते तो एक बड़ा हादसा हो जाता। आग लगने का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तत्काल मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि लगभग 5 टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया है। वहीं गोदाम में रखा लाखों रुपए का प्लास्टिक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here