‘मुझे कोरोना हो गया, मैं ठीक नहीं हो पाऊंगा’ लिखकर एसडीएम के रीडर ने लगा ली फांसी

0
1299
SDM reader

इंदौर: ‘मुझे कोरोना हो गया है, मैं ठीक नहीं हो पाऊंगा’, सुसाइड नोट लिखकर एसडीएम के रीडर ने फांसी लगा ली है। जूनी इंदौर एसडीएम अंशुल खरे के 55 वर्षीय रीडर बहादुरसिंह केलवा ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने पत्नी और बच्चों के नाम सुसाइड नोट लिखा है जिसमें लिखा कि मैं कोरोना के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

राजेंद्रनगर थाना टीआइ अमृता सोलंकी के मुताबिक़, बहादुर पुत्र लक्ष्मणसिंह केलवा ट्रेजर टाउनशिप में रहते थे। शुक्रवार सुबह उनके बेटे सुमित ने कॉल कर पुलिस को बताया कि पिता ने फांसी लगा ली है। तलाशी के दौरान घर से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं कोरोना से ठीक नहीं हो पाऊंगा।

इतना ही नहीं, बहादुर सिंह ने बेटे गौरव, सुमित को संबोधित करते हुए उन लोगों के नाम लिखे हैं, जिनसे रुपये लेने थे और रजिस्ट्री करवाना थी। टीआई के मुताबिक परिजनों ने बताया कि उन्हें पिछले साल कोरोना हुआ था। इस बार तो हल्की सर्दी-खांसी हो रही थी और घर पर आराम कर रहे थे।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here