महाकाल मंदिर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

0
219

उज्जैन: मध्यप्रदेश के ऊज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में बीती रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से वहां मौजूद सहम गए। नागचंद्रेश्वर मंदिर के नीचे चल रहे फोल्डिंग ब्रिज के कार्य के दौरान वेल्डिंग की चिंगारी से ये घटना हुई। हालांकि, वहां कम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें- नाम बदलकर युवतियों को फंसाता था, आधार कार्ड किया एडिट

घटना के समय मंदिर परिसर में कई श्रद्धालु मौजूद थे। गौरतलब है कि सावन का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। इसके अलावा नाग पंचमी भी आने वाली। इसको लेकर भी मंदिर में तैयारियां चल रही है।

 

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here