झाबुआ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एक्शन लेते हुए झाबुआ SP अरविंद तिवारी को हटा दिया है। SP के खिलाफ ये कार्रवाई एक ऑडियो वायरल होने के बाद की गई है। ऑडियो में SP सुरक्षा मांग रहे छात्रों से अभद्रता कर रहे हैं और उन्हें जेल में डालने की बात कह रहे है।
ये भी पढ़ें- वात्सल्य बिल्डर्स को करोड़ों की चपत, कर्मचारियों ने बेच दिए कई प्लॉट

दरअसल, एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें पॉलीटेक्निक कॉलेज का एक छात्र कह रहा है कि, ‘कॉलेज में लड़ाई हो गई है। दूसरा पक्ष डंडे एवं अन्य हथियारों के साथ हमला कर सकता है। हमारी जान को खतरा है। हम 40 छात्र थाने आए है, हमे सुरक्षा चाहिए।’
ये भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम से लड़कियों का नहाते हुए वीडियो वायरल, छात्रा गिरफ्तार
इस पर गुस्साए एसपी ने उनसे कहा कि, 'तुम लोग पढ़ाई करने आते हो कि मारपीट करने। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज भी की। साथ ही सभी छात्रों को अंदर करने की धमकी दी। कहा कि उससे अच्छी सुरक्षा कहीं और नहीं मिल सकती। यह भी कहा कि 40 बच्चे हैं तो क्या, सबको अंदर कर देंगे।'
ये भी पढ़ें- नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा टीचर, क्लास छोड़कर भागे बच्चे
ऑडियो वायरल होने के बाद सीएम शिवराज ने तुरंत एक्शन लेते हुए SP को हटा है। सोमवार को नियमित समीक्षा बैठक में कहा कि झाबुआ एसपी को तत्काल हटाइए। जिस भाषा में वह बात कर रहे हैं, वह अशोभनीय हैं। बच्चों के साथ कोई इस तरह कैसे बात कर सकता है? उन्हें तत्काल इसी क्षण हटाया जाए। सीएम के आदेश के बाद अरविंद तिवारी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बना दिया गया है।



