इंदौर: इंदौर में एक निजी बैंक की असिस्टेंट मैनेजर को उसके पति ने तीन तलाक दे दिया है। पति उस पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था। असिस्टेंट मैनेजर ने पहले इस मामले को पारिवारिक तौर पर समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो पुलिस में पति सास और ननद के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि नाज़नीन ने अपने पति अशरफ सास नौशाद और ननंद इरम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक की शिकायत की है। नाज़नीन की शादी 3 मार्च 2022 को अशरफ के साथ हुई थी। शादी से पहले ही बैंक में काम कर रही है। 2 महीने पहले ननंद इरम ने फोन कर नाज़नीन से कहा कि वह यह नौकरी छोड़ दे। उस समय नाज़नीन में इस बात को यह कह कर टाल दिया कि अप्रैल में उसका प्रमोशन हो जाएगा जिसके बाद वह नौकरी छोड़ देगी।
इरम में अपने भाई अशरफ को फोन कर कहा कि नाज़नीन ठीक नहीं कर रही है। हमारे समाज में लड़कियों का नौकरी करना गलत है। इस पर नौशाद ने अशरफ से कह दिया कि वह नाज़नीन को ऑफिस से लाना-ले जाना बंद कर दे। इसके बाद ससुराल वालों ने एजुकेशन लोन चुकाने से भी मना कर दिया। जब यह बात नाज़नीन के पिता को पता लगी तो उन्होंने इसे चुकाने के लिए हां कर दिया।
नाचनी ने अपनी शिकायत में बताया कि दिवाली की छुट्टियों में ननंद इरम इंदौर आई थी। यहां उसने पति व्हाट्सएप से कहा कि हमें घरेलू लड़की चाहिए थी। नाज़नीन नौकरी करती है। उसने नाज़नीन से कहा कि वह सुबह 5 बजे उठकर 25 रोटियां बनाई और घर की साफ सफाई करने के बाद ऑफिस जाए। 3 लोगों में 25 रोटियां बनाने की बात पर नाज़नीन ने आपत्ति ली।
इसके बाद अशरफ ने उसे ऑफिस से लाना और छोड़ना बंद कर दिया। विवाद और परेशानियों के बीच नाज़नीन अपनी नौकरी करती रही। इसी बीच 24 नवंबर 2022 को अशरफ ने नाज़नीन से झगड़ा किया और उसे तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। इस पर नाज़नीन ने आपसी सुलह से मामला सुलझाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो पुलिस में शिकायत की।



