ग्वालियर: बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे डिप्टी कलेक्टर के साथ बड़ा हादसा हो गया है। ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी कार पलटी खा गई। इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर सहित 7 लोग घायल हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें – नाबालिग को हार पहनाकर मंदिर में की शादी, कई बार बनाए संबंध
जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के डिप्टी कलेक्टर संजीव खेमरिया परिवार के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय नौगांव के पास उनके स्कॉर्पियो ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलटी खा गई।
ये भी पढ़ें – नौकरी छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था पति, नहीं मानी तो दिया तीन तलाक
इस हादसे में डिप्टी कलेक्टर, उनकी पत्नी और बेटा सहित सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया। हालांकि डिप्टी कलेक्टर की हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।




