उज्जैन जेल में पीएफ घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पूर्व जेल अधीक्षक भी सलाखों के पीछे

0
160

उज्जैन: केंद्रीय भैरवगढ़ जेल अधीक्षक उषा राजकोट गिरफ्तार कर लिया गया है जिस जेल में अभी तक वह कैदियों पर हुक्म चलाया करती थी अब जीपीएफ घोटाले के मामले में इसी जेल में सजा काटने जा रही है। उषा राज के साथ 15 करोड़ रुपए के इस गबन कांड के मास्टरमाइंड और जेल की अकाउंट शाखा का प्रभार संभालने वाले जेल प्रहरी रिद्युमन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें – लोगों को इकट्ठा कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, पैसे, पढ़ाई और इलाज का दिया लालच

गौरतलब है कि उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में 15 करोड़ का पीएफ घोटाला हुआ है। जेल के कर्मचारियों को पता भी नहीं चला और उनके खाते से 15 करोड़ की जीपीएफ राशि जेल प्रहरी रिपुदमन और उसके सहयोगियों ने निकाल ली। इसके बाद मामला दर्ज कर जेल प्रहरी रिपुदमन शैलेंद्र सिकरवार और धर्मेंद्र लोधी के खिलाफ दस-दस हजार का इनाम घोषित किया गया।

ये भी पढ़ें – ग्रामीण बैंक में 11 लाख की लूट, ग्राहक बन घुसे बदमाश

उज्जैन एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल के मुताबिक रिपुदमन को बनारस से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद जब उससे कड़ी पूछताछ की गई तो पूर्व जेल अधीक्षक उषा राज का नाम भी सामने आया, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों से गबन की राशि के बारे में पूछताछ के लिए रिमांड भी मांगा जाएगा।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here