पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से किया मना, पत्नी ने लगाई फांसी

0
81

इंदौर: इंदौर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके पीछे का कारण महज इतना था कि उसके पति ने उसे ब्यूटी पार्लर जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। पति ने पत्नी को फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – परीक्षा में आई सप्लीमेंट्री, तनाव में आकर 9वीं की छात्रा ने दी जान

जानकारी के मुताबिक रीना जाधव की शादी 15 साल पहले बलराम से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चलता रहा। बलराम घर पर सिलाई का काम करता है। गुरुवार को रीना ने अपने पति से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर रीना ने फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिवार के बयान ले रही है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here