रिटायर्ड फौजी ने खुद को मारी गोली, पत्नी से दुष्कर्म के बाद डिप्रेशन में था

0
68

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। लहूलुहान हालत में फौजी को अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि एक महीने पहले मंदिर के फौजी ने मंदिर के पुजारी पर पत्नी का रेप कर उसके न्यूड वीडियो बनाने का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था।

ये भी पढ़ें – पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से किया मना, पत्नी ने लगाई फांसी

पुलिस के मुताबिक रिटायर फौजी की पत्नी के साथ एक महीने पहले दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। महीने भर पहले महिला ने शिकायत करते हुए बताया था कि मेरे पति फौज से रिटायर है हमारे दो बच्चे हैं। कॉलोनी के मंदिर में पूजा करने वाला पुजारी उस पर बुरी नजर रखता है। कई बार उसने पास आने की भी कोशिश की। घर में आने के बहाने पूजा पाठ की बातें करने लगा।

ये भी पढ़ें – परीक्षा में आई सप्लीमेंट्री, तनाव में आकर 9वीं की छात्रा ने दी जान

महिला ने बताया कि एक दिन से घर पर पूजा करनी थी। कोई पंडित नहीं मिला तो उसने उसी पुजारी को पूजा करवाने के लिए बुलाया। इस दौरान पुजारी ने मौके का फायदा उठाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, पुजारी ने उसके न्यूड वीडियो भी बना लिए। इसके बात बहुत शादी के लिए दबाव बनाने लगा उसने मंदिर में माला पहना कर मांग भी भर दी। जब पति को इस बारे में बताया तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई और इसी के बाद से वह डिप्रेशन में चल रहे थे।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here