जेंडर चेंज कराकर भारत आ रहे थाईलैंड के युवक, सपा सेंटर से पकड़ाई 4 युवतियां निकली युवक

0
354
sex racket

इंदौर: इंदौर में विजय नगर के स्पा में चल रहे देह व्यापार के पकड़ाने के बाद चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। स्पा से 8 युवतियों समेत 18 लोग गिरफ्तार हुए थे। 8 युवतियों में 7 थाईलैंड की युवतियां भी शामिल थी लेकिन जब इन युवतियों में से 4 के पासपोर्ट जब्त हुए तो सब हैरान रह गए। चारो युवतियों के पासपोर्ट में जेंडर मेल लिखा हुआ था। यह जेंडर चेंज कराकर भारत आई थी और यहां जिस्मफरोशी के कारोबार में उतर गई। अन्य 3 विदेशी लड़कियों के पासपोर्ट की जानकारी भी पुलिस निकाल रही है।

ये भी पढ़ें- इंदौर में फल-फूल रहा जिस्मफरोशी का गंदा धंधा, देह व्यापार में शामिल रहे हैं दो थानों के पुलिसकर्मी

बड़ा खुलासा यह हो रहा है कि पैसा कमाने के लालच में बड़ी संख्या में थाईलैंड के युवक अपना जेंडर चेंज कराकर भारत आ रहे हैं और यहां के बड़े शहरों में देह व्यापार के कारोबार में उतर जाते हैं। स्पा संचालक और देह व्यापार कराने वाले गिरोह इन्हें इस काम के लिए मोटा कमीशन भी देते हैं। वहीं महिला थाना प्रभारी के अनुसार स्पा संचालक संजय का रिमांड भी पुलिस मांगेगी और उससे सख्ती से पूछताछ करेगी। साथ ही सभी युवतियों से भी पूछताछ चल रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here