भोपाल: नाध्य्प्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया पर उनकी पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। अभिनव के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज़ प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों ने तीन महीने पहले ही शादी की थी।
अभिनव बरोलिया की पत्नी ने बताया कि उनकी शादी मेट्रोमोनियल साइट पर परिचय होने के बाद हुई थी। शादी के 15 दिन बाद ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही दीपिका ने अभिनव पर मारपीट का भी आरोप लगाया है।
पुलिस के मुताबिक अभिनव बरोलिया की पत्नी दीपिका शर्मा मूल रूप से धार जिले की रहने वाली हैं। दीपिका ने मंगलवार को कमला नगर थाने में अभिनव और उनकी मां उर्मिला के खिलाफ दजेह प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है।
उधर अभिनव बरोलिया ने पत्नी दीपिका के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि, उनकी पत्नी की मां से नहीं बन रही थी, इसलिए वह मायके चली गई थी। मैंने उससे पैसे नहीं मांगे हैं और न ही मारपीट की है। वह मुझे झूठे आरोप में फंसा रही है।