लव मैरिज की तो लड़की के घरवालों ने लड़के के माता पिता को पीटा,आहत नव दम्पत्ती ने करली आत्महत्या।

0
135

छतरपुर में एक नव दम्पत्ती द्वारा फाँसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है।दोनो पति पत्नी ने हाल ही में 2 दिन पहले घर से भागकर शादी की थी।यही बात परिजनों को नागवार गुजरी।लड़की वालों ने इस बात से नाराज़ होकर लड़के के माता पिता की पिटाई करदी।जिससे वह दोनो गम्भीर घायल हो गए है।यह बात जब नवविवाहित जोड़े को पता पड़ी तो उन दोनों ने रनमऊ गांव में एक पेड़ से लटक कर फाँसी लगा कर आत्महत्या करली।

मृतक लड़के के पिता मुन्नीलाल ने आरोपी लगाया है कि पुलिस ने उनकी सुनवाई नही की।नही तो उनका बेटा आज जिंदा होता।पीड़ित परिवार ने आज धरना प्रदर्शन भी किया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here