14 वर्षीय नाबालिग ने अपने घर में लगाई फांसी,आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात।

0
72

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय छात्र ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना सामने आई है। घटना के बाद सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।मृतक के आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट अभी कोई पता नहीं चल पाया है ।मृतक को ऑनलाइन गेम खेलना काफी पसंद था।फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतक के मोबाइल को बरामद किया है और जांच शुरू कर दी है।

दरअसल घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिवम पैलेस कॉलोनी में रहने वाले 14 वर्षीय नाबालिक अनुज यादव ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने बताया कि स्कूल से अनुज जल्दी छुट्टी लेकर कल आ गया था। पिताजी उसको घर भी देख रहे हैं। लेकिन दरवाजा बंद था पिता को लगाओ बच्चा सो रहा है और वह वापस चले गए शाम को पिता को पता चला कि उनके बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद कर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। वहीं दूसरी ओर यह भी जानकारी मिली है कि मृतक को ऑनलाइन गेम खेलने काफी पसंद लेकिन मृत्यु के असल कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने मृतक के पास एक मोबाइल फोन जब्त किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान और मिले मोबाइल के अंदर जानकारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि किन कारणों के चलते नाबालिग को यह कदम उठाना पड़ा।पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here