नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में शर्मसार करने वाली घटना हुई है। यहां 70 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया गया है। घटना को पड़ोस में रहने वाले 55 साल के अधेड़ ने अंजाम दिया है। घटना के बाद लगातार ब्लडिंग होने से बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें- भेरूघाट पर आपस में भिड़ी दो बसें, 25 यात्री घायल
पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता दोनों आदिवासी समाज के हैं। घटना 13 दिसंबर मंगलवार शाम की है। घर में बुजुर्ग महिला अकेली थी। उसके नाती-पोते काम पर गए थे। आरोपी अमरसिंह मौका पाकर उनके घर में घुसा और बुजुर्ग से जबरदस्ती की। इसके बाद रेप कर आरोपी भाग गया।
ये भी पढ़ें- हाजिरी लगाने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया ट्रैप
बुधवार दोपहर तक लगातार बुजुर्ग को ब्लडिंग होने से परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने कारण पूछा, तब उन्होंने रेप होने की बात कही। इस पर अस्पताल ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।



