हाजिरी लगाने के लिए दरोगा ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने किया ट्रैप

0
98

इंदौर: इंदौर नगर निगम का एक दरोगा रिश्वत लेते पकड़ा गया है। नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी की शिकायत पर लोकायुक्त ने दरोगा को गिरफ्तार किया है। दरोगा महिला कर्मचारी से हाजिरी लगाने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

ये भी पढ़ें- पुलिस की नाक में दम करने वाली रेखा मीणा गिरफ्तार, बड़े-बड़े बदमाश खाते है खौफ

जानकारी के मुताबिक़, रेखाबाई नगर पालिक निगम इंदौर की सरदार वल्लभ भाई पटेल जोन क्रमांक 19 की वार्ड नंबर 50 में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ हैं। रेखाबाई के बेटे ने शिकायत में बताया कि इसी वार्ड में निगम से दरोगा के पद पर संजय संगत पदस्थ है। वह वार्ड में सफाई कर्मचारियों से सफाई का काम करवाता है और सफाई कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति जोन कार्यालय में देता है।

ये भी पढ़ें- बजरी माफियाओं के बीच गैंगवार, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

दरोगा जोन कार्यालय में जो उपस्थिति दर्ज करवाता है, उसी के आधार पर सफाई कर्मचारियों का वेतन निकलता है। यही पर दोनों टाइम की हाजिरी लगाने के एवज में आरोपति दरोगा हर महीने 5,500 रुपये की मांग कर रहा है। वह अक्टूबर, नवंबर का वेतन आने के बाद वह दिसंबर के वें के लिए पुरानी राशि मिलाकर कुल 11 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था, जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here