कोटा से उज्जैन आ रही कार चंबल में गिरी, दूल्हे समेत 9 की मौत।

0
53

कोटा शहर से उज्जैन आ रही एक बारात की कार आज सुबह चंबल नदी में गिर जाने की दुखद खबर सामने आ रही है। इस हादसे में दूल्हे समेत 9 लोगों की मौत हो गई है।ये हादसा चंबल नदी की छोटी पुलिया पर हुआ है। यहां से गुजर रहे लोगों ने कार को जब नदी में गिरा देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद पुलिस के कंट्रोल रूम ने नगर निगम की रेस्क्यू टीम को जानकारी दी।रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुँचने के के बाद रेस्क्यू शुरू किया गया।क्रैन की मदद से कार को पानी से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

निगम गोताखोर विष्णु श्रृंगी ने बताया कि हादसा देर रात को हुआ था। किसी राहगीर ने चंबल नदी में कार को पलटते देखी। इसके बाद निगम के गोताखोरों की टीम ने अलसुबह रेस्क्यू चलाया। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला। अब तक सभी डेड बॉडी निकाली जा चुकी है। शवों को एमबीएस की मोर्चरी में रखवाया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here