शारिरिक सम्बन्ध बनाने से इनकार किया तो महिला को जिंदा जलाया।

0
49

हैदराबाद में एक महिला को शारिरिक सम्बन्ध बनाने से इनकार करना इतना महंगा पड़ गया की उसे आग के हवाले कर दिया गया।आग से जल जाने के कारण उसकी मौत हो चुकी है।मरने से पहले 24 वर्षीय महिला ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि था कि शुक्रवार की रात तेलंगाना के नारायणपेट जिले में एक सुनसान जगह पर जब उसने आरोपी को शारीरिक संबंध बनाने से रोका तो उसने उसे आग के हवाले कर दिया।

मृत्यु से पूर्व दिए गए बयान में महिला ने बताया था कि आरोपी मजदूरी करता है एवम महिला का परिचित ही है।करीब एक सप्ताह पहले पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत की थी कि वह लापता है।पुलिस ने यह बताया की पीड़िता की सौतेली मां के शिकायत के बाद आरोपी पर हत्या और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता की सौतेली मां ने बताया कि उनके परिवार को मजदूर पर शक था।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here