इंदौर: इंदौर में Instagram पर पोस्ट करने पर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई है। मृतक का पहले आरोपियों से मोबाइल पर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने लड़ने के लिए एक जगह तय की। दोनों वहां पहुंचे और दोनों गुटों में जमकर चाकूबाजी हुई। इस दौरान एक पक्ष ने घेरकर नाबालिग को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इस हमले में तीन नाबालिग सहित 6 लोग घायल हुए है। घटना एबीसीडी मल्टी के पास की है।
ये भी पढ़ें- घर में चल रही थी सगाई की तैयारी, दो दिन पहले युवक ने लगाई फांसी
पुलिस के मुताबिक़, राज और हत्या करने वाले गुट के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसमें राज को के इंस्टाग्राम पर फोटो को एडिट कर उस पर अपशब्द कहे गए थे। साथ ही एक गाने को लेकर रील भी बनाई गई थी। इसके बाद राज ने आपत्ति लेते हुए आरोपियों को कॉल किया था। उस समय राज और दूसरे पक्ष के बीच चाकूबाजी हुई थी, जिसमें रास्ते में टहल रहे दो भाई घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें- नदी में डूबा समझ महिला को खोजती रही NDRF, दो दिन बाद प्रेमी के साथ पहुंची थाने
कुछ समय पहले राज ने अपने साथी के साथ मिलकर पवन पर चाकू से हमला किया था। तब राज में मीडिया में छपी खबर के साथ थाने में पुलिस के सामने पेश होने का वीडियो Instagram अकाउंट पर शेयर किया था। इसके साथ ही खुद को बादशाह,मसीहा और डॉन बताने वाली कई पोस्ट डाली थी। राज पहले टेंट हाउस पर काम करता था। इसके अलावा वह खुद को बादशाह, मसीहा और डॉन बताने वाली कई पोस्ट पहले भी डाल चुका है।



