नदी में डूबा समझ महिला को खोजती रही NDRF, दो दिन बाद प्रेमी के साथ पहुंची थाने

0
32

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां जिस महिला को प्रशासन और NDRF की टीम नदी में डूबना समझकर खोजती रही, वह दो दिन बाद अपने प्रेमी के साथ शादी कर थाने पहुंच गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए वह नदी किनारे अपनी चप्पल छोड़कर प्रेमी के साथ गई थी। ग्रामीणों ने उसे जाते हुए देख लिया था, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

ये भी पढ़ें- फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, दो दिन से नहीं जा रही थी ड्यूटी

नारायणी गांव की विष्णु बाई दो दिन पहले अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर गायब हो गई थी। वह गांव के पास नदी किनारे अपनी चप्पल छोड़कर प्रेमी के साथ राजस्थान चली गई थी। महिला को खोजते हुए जब ससुरालवाले नदी किनारे पहुंचे तो उन्हें उसकी चप्पल दिखी। ससुरालवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने NDRF की टीम को बुलाकर उसकी तलाश शुरू की गई।

ये भी पढ़ें-  सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र चौथी मंजिल से गिरा, मौत

NDRF की टीम पूरे दिन महिला को नदी में ढूंढती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ग्रामीणों ने महिला को प्रेमी के साथ जाते हुए देख लिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी निकाली तो पता चला कि वह राजस्थान में है। दो दिन बाद महिला खुद प्रेमी के साथ शादी रचाकर गांव लौट आई। यहां अपने बयान में बोली मैंने अपनी मर्जी से घनश्याम राठौर से शादी की है, अब मैं इसी के साथ रहना चाहती हूं।

ये भी पढ़ें- विशाल बन युवती को प्रेम जाल में फंसाया, रेप कर बनाए वीडियो

महिला ने परिजन को चकमा देने की बात कबूल की है। वो बोली कि मैंने जानबूझकर नदी-किनारे अपने चप्पल छोड़ दिए थे ताकि परिजन व ग्रामीण मुझे यहां ढूंढते रहे। महिला की शादी 7-8 साल पहले बबलू प्रजापत से हुई थी। बबलू ने बताया कि उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है। वह परिवार के साथ भी हंसी-ख़ुशी रह रही थी। घटना के बाद उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी,और दूसरी शादी कर नया घर बसा लिया।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here