इंदौर: पत्नी के चरित्र पर शंका होने पर पति क्रूरता और वहशीपन पर उतर आया। पति को शक का कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी किसी और बातें करती है। पति से प्रताड़ित पत्नी पहले तो गुपचुप अपना उपचार कराती रही लेकिन उसके परिवार के लोगों को जब मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पति पर केस दर्ज करवा दिया। आरोपी अपने बच्चों को भी पीटता था। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी में भर्ती के लिए युवाओं ने निकाला मार्च, सड़कों पर उतरकर लगाए नारे
जानकारी के मुताबिक़, दंपत्ति शाजापुर की रहने वाई है। काम के चलते दोनों क्षिप्रा आकर रह रहे थे। दोनों की 10 साल पहले शादी हुई थी और दो बच्चे भी है। 17 सितंबर को महिला ने अपने पति के खलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाता है। आरोपी ने एक दिन गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट दाग दिया। महिला गुपचुप तरीके से इसका इलाज कराती रही। परिजनों को जब इस बात की जानकारी लगी तो वह पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे।
ये भी पढ़ें- 9 साल से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिटा, उसी के बेटे की बनी मां
पुलिस ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने भी अपने पिता की दरिंदगी बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता, मां को प्रताड़ित करते है, तरह-तरह की यातनाएं देते हैं। मां के साथ हमारे साथ भी मारपीट की जाती है। जिस दिन उन्होंने मां को गर्म चाकू से जलाया था, उस दिन हमें भी चुप रहने की धमकी दी थी। पिता ने धमकी दी थी, यदि किसी को इस बारे में बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा।
ये भी पढ़ें- 9 साल से बेटी से दुष्कर्म कर रहा था सौतेला पिटा, उसी के बेटे की बनी मां
पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पकड़कर थाने लाया गया तो वह रोने लगा। उसने बताया कि पत्नी के चरित्र को लेकर उसे शंका थी। उसे लगता था कि वह जब सुबह काम पर जाता था तो उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बातें करती है। इसी के चलते वह पत्नी पर शक करता था। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



