इंदौर: इंदौर में किन्नर के साथ रहने की बात को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद घायल ने अपनी बहन को घटना के बारे में बताया था। उसे लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना आस्था पैलेस कॉलोनी की है।
ये भी पढ़ें- जन्म के बाद नवजात को कांटों में फेंका, रातभर नोंचती रही चीटियां
पुलिस के मुत्राबिक, मृतक अभिषेक क्षेत्र में ही कल्पना नाम की किन्नर के साथ लिव इन में रह रहा था। इसके पहले बंटी इसी किन्नर के साथ रहा करता था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर कुछ दिनों से तनातनी चल रही थी। इसी तनातनी के चलते दोनों के बीच विवाद हुआ और अभिषेक की हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें- बहू ने बुजुर्ग सास को बुरी तरह पीटा, पोते ने बनाया वीडियो
बंटी यादव और गोपाल काला ने अभिषेक पर चाकू से कई बार वार किए। जांघ पर चाकू का गहरा घाव लगने से वह निढाल होकर गिर पड़ा। घटना के वक्त अभिषेक ने फोन पर रोते हुए कहा था, बहन आकर मुझे बचा ले। ये सब मुझे मार रहे हैं। घायल अभिषेक को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
या।



