CCTV कैमरे को लेकर आपस में भिड़े दो पक्ष, फेंके पत्थर

0
108
Indore crime news

इंदौर: इंदौर की खजराना थाना क्षेत्र की हिना पैलेस कॉलोनी में मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। यहां कैमरे की बात को लेकर विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर जमकर पथराव किया। घटना के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- इमाम ने 8 साल की मसूम को बनाया हवस कस हिकार, मस्जिद में किया दुष्कर्म

दरअसल, खजराना थाना क्षेत्र के हिना पैलेस कॉलोनी में रहने वाली फरियादी फेमिना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को लेकर सामने ही रहने वाले अमान, शहजाद बबलू और उसके अन्य साथियों ने विवाद शुरू कर दिया और घर पर जमकर पथराव किया। यहां खड़ी गाड़ियों और घरों के कांच पर तोड़फोड़ कर मारपीट की।

ये भी पढ़ें-  गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटकर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाकर घुमाया

महिला के घर के सामने असामाजिक तत्व खड़े रहते थे इसलिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए। सीसीटीवी लगवाने से नाराज़ अमान और उसके अन्य साथियों ने विवाद शुरू कर दिया और फरियादिया के घर पर पत्थर फेंके। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here