गैंगरेप के बाद महिला के बाल काटकर कालिख पोती, जूतों की माला पहनाकर घुमाया

0
225

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। फिर उसके बाल काटकर, चेहरे पर पर कालिख पोती और जूतों की माला पहनाकर गलियों में घुमाया। महिला की छोटी बहन की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बचाया। घटना कस्तूरबा नगर इलाके की है। पुलिस ने इस मामले में गैगरेप का मुकदमा दर्ज करके चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- घरेलू विवाद से परेशान महिला ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

पीड़िता की बहन के मुताबिक महिला के पड़ोस में रहने वाला एक लड़का उसके पीछे पड़ा था। बाद में उस लड़के ने 12 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। लड़के के परिवार वालों को लगता था कि उसकी आत्महत्या की वजह महिला है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। लड़के की खुदकुशी के बाद महिला किराए पर रह रही थी।

इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि कस्तूरबा नगर में 20 साल की लड़की का अवैध शराब बेचने वालों द्वारा गैंगरेप किया गया, उसे गंजा कर, चप्पल की माला पहना पूरे इलाक़े में मुंह काला करके घुमाया। मैं दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं। सब अपराधी आदमी औरतों को अरेस्ट किया जाए और लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए।

दिल्ली में हुई इस शर्मनाक घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here