साइकोलॉजी की छात्रा से तीन साल तक रेप करता रहा बॉयफ्रेंड, अब शादी से किया मना

0
103

भोपाल: मध्यप्रदेश के भोपाल में साइकोलॉजी में पीएचडी कर रही छात्रा का उसका बॉयफ्रेंड तीन साल तक शोषण करता रहा। आरोपी उसे प्यार के जाल में फंसाकर तीन साल तक इस्तेमाल करता रहा। इतना ही नहीं उसने उसे इमोशन ब्लैकमेल कर रुपये भी ऐंठे। जब छात्रा ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने कहा कि वह परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी नहीं करेगा। सके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए ही उसने उससे दोस्ती की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें-  मीटिंग छोड़ रिश्वत लेने पहुंचीं ड्रग इंस्पेक्टर, ACB ने रंगेहाथों पकड़ा

पुलिस ने बताया कि बागसेवनिया में रहने वाली 28 साल की छात्रा साइकोलॉजी में पीएचडी कर रही है। फरवरी 2019 में एक सलून में उसकी पहचान विवेक दुबे से हुई थी। पहली ही मुलाकात में विवेक ने उसके सामने शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। 5 महीने बाद 27 जुलाई 2019 में विवेक ने उसे मिसरोद में अपने घर पर मिलने बुलाया।

ये भी पढ़ें- एक तरफा प्यार, राजस्थान से उत्तराखंड पहुंचकर शख्स ने की आत्महत्या

युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने कहीं सार्वजनिक जगह पर मिलने के लिए कहा तो विवेक ने उससे कहा कि वह घर पर सेफ रहेगी। उसकी बातों में आकर वह उसके घर चली गई। घर पर उसने शादी करने का वादा कर पहली बार उसके साथ रिलेशन बनाए। इसके बाद से वह शादी की बात करते हुए बार-बार रेप करता रहा।

ये भी पढ़ें- तस्करी का अनोखा तरीका, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई 6 करोड़ की हेरोइन

छात्रा ने बताया कि विवेक शादी करने की बात को हर बार टाल देता था। तीन साल से वह इसी तरह उससे रेप करता रहा और रुपये लेता रहा। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि विवेक के कुछ और लड़कियों से रिलेशन हैं। इसके बारे में पूछने पर विवेक ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता है। वह तो सिर्फ उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्यार का नाटक करता रहा। अब उसे उसकी जरूरत नहीं है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here