तस्करी का अनोखा तरीका, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई 6 करोड़ की हेरोइन

0
140

जयपुर: राजस्थान में तस्करी का बेहद ही अनोखा तरीका देखने को मिला है। जयपुर से तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला के पास से 862 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस ड्रग्स की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि महिला इन कैप्सूल्स को प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई थी। हेरोइन के इन कैप्सूल्स को निकालने में डॉक्टरों को 12 दिन का समय लगा।

ये भी पढ़ें- सरकारी दफ्तरों में गाडी अटैक करवाने के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, युगांडा की रहने वाली महिला UAE के शारजाह से 19 फरवरी को जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां स्कैनिंग के दौरान DRI ने उसके शरीर में कैप्सूल डिटेक्ट किए थे, जिसपर उसे हिरासत में ले लिया गया था। महिला ने कुछ कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखे थे, जबकि कुछ कैप्सूल उसने निगल ली थी। मजिस्ट्रेट की अनुमति मिलने के बाद महिला को जयपुर के SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने 19 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक महिला के शरीर से कैप्सूल निकाले।

इसके बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। यहां अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले असम से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां बोकाजान में 7 जनवरी को सोने की तस्करी के आरोप में एक महिला को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था। महिला अपने प्राइवेट पार्ट में आधा किलो सोना छुपाकर ले जा रही थी।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here