नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को 10 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा

0
114
bribe

भोपाल, भोपाल में लोकायुक्त ने नगर निगम ज़ोन 5 के हेल्थ ऑफिसर को 10 हज़ार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण ने सिंधी कॉलोनी में व्यापारी पंकज खूबचंदानी से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद व्यापारी ने लोकायुक्त में आवेदन दिया था। आरोपी अजय श्रवण अपने कर्मचारी सतीश टांग द्वारा पैसे की मांग कर रहा था। लोकायुक्त टीम ने नगर निगम कर्मचारी सतीश टांग को भी गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद अजय श्रावण मौके से फरार हो गया है, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम अजय श्रवण के घर पर पहुंची है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here