तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, बोला- तुम्हारा पति मेरे शारीर में आता है

0
106

गुजरात, गुजरात में एक तांत्रिक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया है। तांत्रिक ने महिला के कोरोना संक्रमित होने का फायदा उठाया और उसके साथ संबंध बनाए। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, छोटाउदयपुर के सांखेड़ा में रहने वाला एक दंपति मंदिर जाते थे। इस दौरान वह एक तांत्रिक के संपर्क में आए और उनके पारिवारिक संबंध बन गए। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में महिला के पति की मौत हो गई थी। इसके बाद भी महिला का तांत्रिक के घर अना जाना लगा रहा।

इसी बीच इस साल जनवरी में महिला भी कोरोना की चपेट में आ गई। जब इस बात की जानकारी तांत्रिक को लगी तो उसने महिला को अपने घर बुला लिया। उसने महिला से कहा कि वह उसके घर की उपरी मंजिल पर आकर रहे, जिससे उसके परिवार के अन्त सदस्य संक्रमित नहीं होंगे। महिला ने तांत्रिक की बात मानी और उसके घर पर रहने आ गई।

मौका पाकर आरोपी तांत्रिक महिला के कमरे में घुसा और उससे कहा कि उसका पति उसके शरीर में आता है। शादीशुदा होने के बाद भी उसे शादी करने के लिए मजबूर करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान महिला ने आत्महत्या की भी कोशिश की।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here