मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में बोरे में बंद एक महिला की लाश मिली है। महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। चेहरे पर कट के निशान लगे हुए थे और नाक से खून बह रहा था। शव के पास से 500 रुपये का नोट मिला है। पुलिस को आशंका है कि रेप के बाद महिला की हत्या की गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो के सामने आया है जिसमें एक शख्स बोरी को अपने कंधे पर लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।
ये भी पढ़ें – राज्य पुलिस सेवा के चार अफसरों के तबादले
रविवार सुबह राहगीरों ने गली के बाहर एक बोरा पड़ा देखा। बड़ा बोरा होने के कारण लोगों को शक हुआ, जब उसे खोल कर देखा गया तो उनके होश उड़ गए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला के शव पर कोई कपड़े नहीं थे। उसकी नाक से खून बह रहा था और चेहरे पर जगह-जगह किसी नुकीली चीज से वार करने की निशान थे। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है।
ये भी पढें – मंडप में पहुंचकर अपाचे बाइक की मांग करने लगा दूल्हा, नहीं मिली तो बारात लेकर लौटा
जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें हत्यारा बोरे को कंधे पर लेकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। महिला के गले पर निशान होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस का मानना है कि किला महिला आसपास की ही रहने वाली है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।




