मंडप में पहुंचकर अपाचे बाइक की मांग करने लगा दूल्हा, नहीं मिली तो बारात लेकर लौटा

0
96

ग्वालियर: दहेज में अपाचे बाइक नहीं मिलने पर दूल्हा बारात लेकर लौट गया। लड़की वाले दूल्हे शाइन बाइक दे रहे थे। यह देख दूल्हे में अपाचे बाइक की मांग कर दी और जिद पर अड़ गया। दुल्हन के भाई ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसकी पिटाई कर दी। लड़की वाले उसके सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन वह नहीं माना और मंडप छोड़कर चला गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने ब्यूटी पार्लर का खर्च देने से भी मना कर दिया। मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है।

ये भी पढ़ें – 7 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में छिपाया शव

जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को कुशवाहा परिवार की बेटी की शादी होनी थी। बारात माधवगंज से आई थी घरातियों ने बारात का जोर-शोर से स्वागत किया। स्टेज पर जयमाला हुई। इसके बाद जब दूल्हा-दुल्हन मंडप की ओर जा रहे थे, तब दूल्हे की नजर शाइन बाइक पर पड़ी। मंडप में पहुंचते ही उसने अपाचे बाइक की मांग कर डाली। जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की तो वह शादी तोड़कर जाने की धमकी देने लगा।

ये भी पढ़ें – गलतफहमी ने ले ली जान, खांसी की दवाई समझकर पी लिया कीटनाशक

इस पर दुल्हन के पिता और भाई आगे आए तो दूल्हे ने अपने भाई के साथ मिलकर दुल्हन के भाई की पिटाई कर दी और मंडप से भाग गया। इसके बाद दुल्हन और उसके परिजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा दूल्हे पक्ष के लोगों ने ब्यूटी पार्लर से दुल्हन के लहंगे और गहनों का खर्च देने से भी मना कर दिया, जबकि दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि यह खर्च ससुराल के लोग ही उठाते हैं।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here