झांसी: उत्तर प्रदेश एक झांसी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है। युवक ने ये कदम ऐसे समय उठाया है, जब कुछ दिन बाद उसकी सगाई होने वाली थी। परिजनों का कहना है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिसके कारण वह फंदे से झूल गया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस अब जांच कर रही है कि युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
ये भी पढ़ें- घर के बाहर दोस्त के साथ खेल रहा था मासूम, तेज रफ्तार ने ली जान
मृतक संतोष प्रजापति मजदूरी करता था। 24 अगस्त को वह और उसकी मां दोनों घर पर थे। मां से बातचीत करने के बाद वह कमरे में चला गया और फंदे से झूल गया। मां ने खिड़की से देखा तो संतोष फंदे से लटका हुआ था।
चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और संतोष को नीचे उतारा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- नदी में डूबा समझ महिला को खोजती रही NDRF, दो दिन बाद प्रेमी के साथ पहुंची थाने
परिजनों ने बताया कि संतोष का उरई में रिश्ता तय हो गया था। लड़की की गोद भराई की रस्म हो चुकी थी। अब कुछ दिनों में रिंग सिरेमनी का कार्यक्रम होने वाला था। उससे पहले ही ये घटना हो गई। संतोष मानसिक रूप से कमजोर था। 5 भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। पिता की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी है।



