धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।जिसमे कट्टे का भय दिखाकर 26 वर्षीय दलित महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। कट्टे का डर बताकर आरोपियों ने पहले महिला के पति को धमकाया और फिर हैवानों ने महिला को उसके पति औऱ बच्चों के सामने ही निर्वस्त्र कर के सामुहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के कहने पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।
पुलिस अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि कंचनपुर थाना इलाके की एक महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि वह 15 मार्च को अपने खेत से अपने पति और बच्चों के साथ सरसों काट कर आ रही थी। तभी रास्ते मे गांव के कुछ लोगों ने उनको रास्ते में रोक लिया। पति के साथ मारपीट की और सिर में कट्टे का बट मार दिया। महिला ने बताया कि आरोपियो ने कट्टे का भय दिखाकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया। मेरे बच्चे ये सब देख चीखते रहे, जिसके बाद महिला ने थाने पहुँच कर शिकायत दर्ज करवाई है।



