भोपाल: पत्नी के मायके जाने से शख्स इतना परेशान हो गया कि उसने चार बार सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि, चारों पर किसमत ने उसका साथ दे दिया और वह बच गया। शुक्रवार रात को भी युवक ने फिनाइल पी लिया था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। सुसाइड की कोशिश करने से पहले उसने एक वीडियो बनाया था, जिसमें अपनी परेशानी बताई थी। घटना मध्यप्रदेश के भोपाल की है।
ये भी पढ़ें- अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम पर हमला, प्रभारी को जान से मारने की धमकी
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए 21 सेकंड के वीडियो में इन्द्रपाल कह रहा है कि ‘मेरी बीवी अपने मायके में दो महीने से डटी हुई है। मैं उससे कह रहा हूं आ जा.. आ जा.. लेकिन वह मेरी सुन नहीं रही। मेरी चार साल की बच्ची का भविष्य खराब हो रहा है। ससुराल वाले मेरी पत्नी को भेज नहीं रहे। बहुत परेशान हो गया हूं। चार बार सुसाइड की कोशिश कर चुका हूं, लेकिन मौत भी नहीं आ रही। पुलिस और प्रशासन भी मेरी बात नहीं सुन रहे।’
ये भी पढ़ें- दर्शन करने रामदेवा जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर पर चढ़ा ट्रेलर, चार की मौत
इससे पहले इन्द्रपाल ने 9 अगस्त को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। उस समय भी उसने वीडियो बनाकर कहा था कि – ‘मेरी बीवी मुझे छोड़कर ललितपुर चली गई है। मेरा साला मेरी बीवी को पहुंचा नहीं रहा है। इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं। अगर मुझे कुछ होता है ताे मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा साला और मेरी बीवी रहेगी। मैं उसे लेने गया तो मुझे मार-मारकर भगा दिया गया।’
ये भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर में मची भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत
वहीं, एक बार शख्स ने ऑलआउट का लिक्विड पी लिया था, इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। इसके बाद तालाब में कूदकर जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन वह बच गया। बताया जा रहा है कि पति हरकतों से परेशान होकर पत्नी बेटी को लेकर मायके चली गई है। इंद्रपाल सिंह एम्स भोपाल में गार्ड की नौकरी करता है।



