इंदौर में फिर पकड़ाया सेक्स रैकेट, 8 पुरुष, 10 महिलाएं गिरफ्तार

0
2634
sex racket

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और महिला थाने की टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।पुलिस ने यहाँ स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर 8 पुरूष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।इन महिलाओं में विदेशी महिलाये भी शामिल है।हैरानी की बात यह है कि यह जगह विजय नगर थाने से चंद कदमो की दूरी पर है।

शगुन आर्केड नामक बिल्डिंग से यहाँ रैकेट पकडाया है।इसी जगह पर पिछले साल भी कार्यवाही हुई थी।तब यहाँ दूसरे नाम से स्पा की आड़ में देह व्यापार संचालित हो रहा था।किसी सोनू नमक शख़्स द्वारा इसे संचालित करना बताया जा रहा है।फिलहाल सभी को हिरासत में लेकर विजय नगर थाने के पूछताछ की जा रही है।हैरानी की बात यह है कि शहर के सबसे लोकप्रिय थाने से कुछ ही कदमो की दूरी इतना बड़ा रैकेट चल रहा था और थाना क्षेत्र की पुलिस और थाना प्रभारी को भनक नही लगी।तो वही महिला थाना और क्राइम ब्रांच ने इस रैकेट को पकड़ कर बड़ी सफलता अपने नाम लिखवा ली है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here