एक ही फंदे से लटका मिला युवक-युवती का शव, लंबे समय से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

0
138

फतेहादाद: हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार सुबह एक प्लाट में युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि दोनों पड़ोसी थे और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। प्रेमी जोड़े की आत्महत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12 की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक शंटी और सरोज दोनों पड़ोसी हैं। दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की शादी हो चुकी थी, जबकि युवती के लिए परिजन लड़का तलाश रहे थे। युवक का पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और इन दिनों वह अपने मायके गई हुई है। शंकी और सरोज गांव में ही छिप छिपकर एक दूसरे से मिलते थे। कई बार ग्रामीणों ने उनको इस कोठे के पास बात करते हुए देखा भी था। परिजनों से दोनों को समझाया भी, लेकिन वे नहीं माने।

ये भी पढ़ें- टायर फटने से पलटा पिकअप वाहन, दो बच्चों की मौत

बताया गया हे कि दोनों रात को परिजनों के सोने से बाद चुपके से इस कोठे में आए थे। यहां पर उन्होंने रात को ही फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह प्लाट का मालिक पहुंचा तो एक ही फंदे पर युवक-युवती के शव लटक रहे थे। उसने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हुए। दोनों परिजनों को भी बुलाया गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here