यात्रियों से भरी बस में लगी आग, 12 की मौत

0
67

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे के बाद बस आग का गोला बन गई, जिसमें 12 लोग जिंदा जल गए। वहीं, कई लोग घायल हुए है। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुःख जता है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार, निजी ऑपरेटर की बस यवतमाल से मुंबई की तरफ जा रही थी। हादसा सुबह पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ। जब बस औरंगाबाद के कैलाश नगर क्षेत्र के पास पहुंची, तब उसमें अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त यात्री सो रहे थे। इस वजह से जानमाल का अधिक नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी कि इसे लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है।खबर है कि चलती बस में आग लग गई थी। वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस पलट गई थी, जिसके बाद आग लग गई।

हादसे का शिकार हुई बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। इनमें करीब 11 लोगों की मौत हुई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। जबकि, 25 लोग घायल हो गए हैं। सीएम शिंदे लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के इलाज को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here