महात्मा गांधी को ‘देशद्रोही’ कहने वाले कथावाचक ने मांगी माफ़ी, दर्ज हुई है FIR

0
455
Tarun murari

नरसिंहपुर: कालीचरण महाराज का महात्मा गांधी के खिलाफ अपशब्द भाषा का प्रयोग करने का मामला अभी तक ठंडा नही हुआ था कि एक और कथित संत ने महात्मा गांधी के लिए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रद्रोही कह दिया और कहा कि महात्मा गांधी ने भारत को तोड़ा है। तरुण मुरारी के इस बयान के बाद हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में बरी हुए डॉ हेमंत चोपड़ा, बयान से पलटे पीड़िता और गवाह

नरसिंहपुर कांग्रेस कमेटी ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के पहले तक तरुण मुरारी कह रहे थे कि गांधी राष्ट्रपिता नही है लेकिन मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है और गाँधीजी को बापू कहते नज़र आ रहे है।

बताया जा रहा है कि कथावाचन के दौरान महात्मा गांधी को अपशब्द कहने वाले तरुण मुरारी पर 12 साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है। 2017 में मध्यप्रदेश के राजगढ़ में उनके खिलाफ बालक के साथ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। FIR के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे "राष्ट्रीय क्रांतिकारी संत" लिखना शुरू कर दिया था। इस बयान के बाद उनके खिलाफ जनाक्रोश बढ़ गया है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here