दुष्कर्म मामले में बरी हुए डॉ हेमंत चोपड़ा, बयान से पलटे पीड़िता और गवाह

0
225

इंदौर: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के जगजीवन राम नगर में क्लीनिक संचालित करने वाले डॉक्टर हेमत चोपड़ा पर लगे ब्लात्कार और यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें न्यायालय से बरी कर दिया गया है। चोपड़ा पर एक लड़की ने इलाज के दौरान गलत नियत से चूमने एवं यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। वहीं पुलिस अधिकारियो और एमआईजी थाना पुलिस पर डॉक्टर को सरक्षंण देने की बात भी सामने आई थी।

ये भी पढ़ें- पति से मिलने जेल आई थी पैरोल पर छूटी महिला कैदी, जेल प्रहरियों ने किया दुष्कर्म

अब इस मामले में करीब डेढ़ साल बाद डॉक्टर को राहत मिली है। सेशन कोर्ट ने डॉक्टर को बरी कर दिया है। इस मामले में पीड़िता उसके माता-पिता और अन्य गवाह एफआईआर ओर जांच के समय दिए गए अपने सारे बयानों से पलट गए जिसके बाद कोर्ट ने डॉक्टर को बरी कर दिया।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here