इंदौर: इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेडमी में गोशाला में गायों की दुर्दशा देखने को मिली है।शहर से 21 किलोमीटर दूर अहिल्या माता जीवदया मंडल ट्रस्ट द्वारा संचालित गौशाला की के पीछे खाली मैदान में गायों के हड्डी व खोल मिले हैl इस बात का खुलासा तब हुआ जब वल्लभ नगर निवासी मनोज तिवारी अपने साथियों के साथ बुधवार को गोशाला में गो सेवा के लिए गए थेlउनके अनुसार डेढ़ सौ से अधिक गायों के कंकाल पड़े हुए थे और गिद्ध मंडरा रहे थे l
साथ ही कई जंगली जानवरों गोमाता के शवों को नोच नोच कर खा रहे थे। इसके बाद यहां हंगामा खड़ा हो गया। गोशाला ट्रस्ट के सुपरवाइजर पर केस दर्ज किया गया है। अबइस मामले में कलेक्टर मनीष सिंह ने SDM प्रतुल चंद्र सिन्हा को जांच के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर सिंह ने निर्देशित किया है कि गौशाला में रख रखाव चिकित्सा और अन्य सभी प्रबंधों की छानबीन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।साथ ही कलेक्टर श्री सिंह ने मृत गायों के सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के निर्देश भी दिए हैंl



