पति से अवैध संबंध में शक में महिला को बुरी तरह पीटा, वायरल किया वीडियो

0
122

जयपुर: राजस्थान में एक महिला को अवैध संबंधों के शक में बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों महिलाओं में से एक को शक था कि पीड़िता का उसके पति से अवैध संबंध है। महिलाओं ने उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया और वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक़ जयपुर के डबोक क्षेत्र के गुंड़ा गांव में एक महिला दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालती थी। बुधवार को जब वह मजदूरी करके घर लौट रही थी, तभी रास्ते मे ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे रोका और झाड़ियों में ले गई।

बाद में दोनों महिलाओं ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। इस दौरान आरोपी महिलाओं ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद दोनों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक आरोपी महिला पीड़िता से अपने पति के साथ अवैध संबंधहोने की बात कहते हुए गालियां भी दे रही है।

मारपीट के दौरान पीड़िता रहम की भीख मांगती रही लेकिन दोनों महिलाओं को तरस नहीं आया। घटना के बाद पीड़िता ने एसपी आफिस पहुंच कर उसके साथ हुई मारपीट और लज्जाभंग करने का परिवाद दिया है। वीडियो 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिवाद लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here