हिंदूवादी नेता को Instagram पर धमकी, हथियार उठाने की कह रहे बात

0
100

खंडवा: मध्यप्रदेश के खंडवा में एक हिंदूवादी नेता को इंस्टाग्राम पर धमकी दी गई है। तीन युवकों ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह हथियार उठाते हुए नेता को धमकी दे रहे हैं। इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में दिख रहा एक युवक हत्या के प्रयास का आरोपी है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ युवक-युवतियों ने की मारपीट, सिगरेट पीने की बात पर हुआ था विवाद

पालीवाल समर्थक और बजरंग दल नेता संकेत जोशी ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर मोनू मिर्जा नाम की आईडी से हिंसा भड़काने वाला वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में मोनू, इस्सू और एक अन्य पालीवाल के नाम से चेतावनी देते हुए हथियार उठाने की बात कह रहे हैं।

ये भी पढ़ें- घर के बाहर टहल रही महिला पर कुत्तों ने किया हमला, पैर-पेट में काटा

वहीं, अशोक पालीवाल ने कहा कि आतंक के समाप्त होते हुए अस्तित्व को देखते हुए ये लोग बौखला रहे हैं। इसलिए कभी ‘सिर तन से जुदा…’ के नारे लगाते हैं, तो कभी मेरे नाम से धमकी देते हैं। हम इन जिहादी विचारधारा को सफल नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें- बिना हेलमेट लगाए चला रहा था बाइक, पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटा

6 महीने पहले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खंडवा में सिर तन से जुदा के नारे लगे थे। इस जुलूस में भी अशोक पालीवाल को धमकी मिली थी। इसके बाद एक यूट्यूब न्यूज चैनल के कमेंट्स बॉक्स में पालीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। तब से पालीवाल को पुलिस सुरक्षा दी गई है।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here