भाजपा नेता की दबंगई, महिला ASI के प्लॉट पर जमा लिया कब्ज़ा

0
86
plot

टीकमगढ़: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में एक महिला एएसआई माया जैन के प्लॉट पर बीजेपी नेता के कब्जे का मामला सामने आया है। माया ने 2013 में लोन पर 3600 वर्गफीट का एक प्लॉट खरीदा था। बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी और उनके पिता राजेंद्र तिवारी द्वारा महिला एएसआई को प्लॉट पर मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है। जब भी वह मकान बनवाने के लिए काम लगाती हैं, तो दबंग नेता निर्माण स्थल पर तोड़-फोड़ कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: 4000 से बढ़कर 600 हुई पदों की संख्या

पीड़ित ने इसकी शिकायत टीकमगढ़ के कलेक्टर-एसपी से लेकर प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के राज्यपाल तक से की। लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल आश्वासन मिला है।आज तक कोई कार्रवाई नही की गई है। अब जब खुद जनता ओर कानून की रक्षा करने वाले ही अपने हक के लिए नही लड़ पा रहे है तो आम जनता की क्या सुनवाई होगी?

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here