छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर की एक महिला को उत्तर प्रदेश में निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया और पुलिस तमाशा देखती रही। महिला पुलिस से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी किसी ने मदद नहीं की। वह अपने बच्चे को लेने ससुराल गई थी। इस दौरान परिजनों ने ही उसकी पिटाई की और पुलिस को भी अपमानित किया। इस घटना वीडियो भी सामने आया है।
ये भी पढ़ें- चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा, फिर लोडिंग से बांधकर घसीटा
जानकारी के मुताबिक़, छतरपुर जिले की महिला की शादी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में हुई थी। पति से विवाद के चलते महिला अपने मायके में आकर रह रही थी और उसके बच्चे पति के पास ही रह रहे थे। अपने बच्चों को वापस लाने के लिए उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। करीब 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर दीनानाथ गुप्ता महिला के साथ निजी कार में सवार होकर बच्चे को लेने मोहाली पहुंच गए।
ये भी पढ़ें- कार और वैन के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो घंटे के नवजात सहित चार की मौत
यहां से स्कूल से बच्चे को लेकर छतरपुर लौट रहे थे, तभी इसकी जानकारी महिला के ससुरालवालों को लग गई। उन्होंने पुलिस के जवानों को अपमानित कर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की मां को भी जमकर पीटा गया। इतना ही नहीं, ससुराल वालों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए, उसे कार से निकालकर चप्पलों से पीटा। इस दौरान वह निर्वस्त्र हो गई। महिला बचने के लिए कार में भागी, लेकिन उसके ससुराल की तीन महिलाओं ने उसे तीन बार कार से निकालकर मारपीट की।
ये भी पढ़ें- चॉकलेट का लालच देकर 10 साल की बच्ची को ले गया युवक, बाथरूम में किया दुष्कर्म
इस दौरान ससुरालवाले बच्चे को वैन से निकालकर अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि छतरपुर पुलिस ने महोबा पुलिस से संपर्क नहीं किया था, जिसके कारण उन्हें स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं मिला। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मप्र महिला आयोग में शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है।



