चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पीटा, फिर लोडिंग से बांधकर घसीटा

0
125

इंदौर: इंदौर की चोइथराम मंडी से एक बार फिर बर्बरता का वीडियो सामने आया है। यहां चोरी के शक में दो युवकों को लोगों ने पहले बेरहमी से पीटा, फिर उन्हें रस्सी से लोडिंग से बांध दिया और कई दूर तक घसीटा। लोगों ने दोनों नाबालिगों पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना के बाद दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया। अब पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें- कार और वैन के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दो घंटे के नवजात सहित चार की मौत

जानकारी के मुताबिक़, दोनों लड़के हीरखेड़ी मल्टी के रहने वाले हैं। दोनों को मंडी में एक व्यापारी का मोबाइल चोरी करने की कोशिश करते समय पकड़ लिया गया। इसके बाद पहले तो दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद दोनों को रस्सी से बांधकर दोनों को लोडिंग से लटका दिया, फिर कई दूए तक उन्हें घसीटा।

ये भी पढ़ें-  चॉकलेट का लालच देकर 10 साल की बच्ची को ले गया युवक, बाथरूम में किया दुष्कर्म

पीड़ित नाबालिगों का कहना है कि ‘हम सांची पाइंट जा रहे थे। वहां गाड़ी खड़ी हुई थी। कुछ लोग आए और सीधे हमसे मारपीट करने लगे। सुबह 6 से 7 बजे तक हमें मारा। मैं हम्माली करता हूं, मेरे साथ जो लड़का था वो मंडी में प्याज बीनता है। हम पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारा और रस्सी से बांधकर गाड़ी से घसीटकर ले गए। इतना मारा की बेहोश हो गए थे।’

 

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here