पटरी पर बैठकर खेल रहा था फ्री फायर गेम, ट्रेन से कटकर हो गई मौत

0
69

बालौद: ऑनलाइन गेम फ्री फायर ने फिर एक युवक की जान ले ली है। युवक ट्रेन की पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेल रहा था। कान में ईयरफोन लगा होने के कारण उसे ट्रेन के हॉर्न की आवाज सुनाई नहीं दी। इसी के चलते ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। गेम की लत और लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हो गया है। घटना छत्तीसगढ़ के बालौद की है।

ये भी पढ़ें- बदसूरत कहने पर पति की हत्या, रातभर शव के साथ सोती रही पत्नी

पुलिस ने बताया कि 12वीं का छात्र योगेंद्र जोशी शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह पटरी पर बैठकर फ्री फायर गेम खेलने लगा। उसने कान में ईयरफोन लगा रखा था। लोको पायलट ने युवक को पटरी पर बैठा देख कई बार हॉर्न बजाए लेकिन उसे आवाज नहीं आई और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- युवाओं को फंसाकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार, एक साल से जेल में है पति

एसपी ने कहा कि ऑनलाइन गेम की लत कई बच्चों में आजकल देखी जा रही है, जो बेहद नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि टास्क पूरा करने में कई बच्चे इतने खो जाते हैं कि वे हादसों का शिकार हो जाते हैं। साथ ही ऑनलाइन गेम की लत के कारण बच्चे अपने आसपास की दुनिया से कटने लगते हैं।

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here