युवाओं को फंसाकर ठगने वाली महिला गिरफ्तार, एक साल से जेल में है पति

0
79

भिंड: मैट्रिमोनियल साइट्‌स पर कुंवारे लड़के-लड़कियों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाली एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पति को पुलिस एक साल पहले पकड़ चुकी है। पति की गिरफ्तारी के बाद वह ओना नाम बदलकर नोएडा में रह रही थी। वह खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर हाईप्रोफाइल लोगों को जाल में फंसाती थी। हालांकि, आरोपी की चाल पुलिस के सामने ज्यादा दिन तक नहीं चली और पकड़ी गई।

ये भी पढ़ें- खेलते-खेलते बालकनी से गिरा डेढ़ साल का मसूम, अस्पताल में मौत

भिंड पुलिस ने नोएडा से सोनिया को गिरफ्तार किया है। ये अपने पति जोन जूलियस के साथ मिलकर मैट्रिमोनियल साइट पर युवक-युवतियों को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे रुपये ऐंठते थे। करीब एक साल पहले युवती से लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने सोनिया के पति जोन जूलियस को गिरफ्तार किया था। बाद में 5 अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।

ये भी पढ़ें-  PFI पर फिर NIA का एक्शन, इंदौर सहित कई जिलों में देर रात छापे

जोन जूलियस की गिरफ्तारी के बाद पल्लवी, सोनिया‎ सोनवाल बनकर दूसरी जगह रहने लगी। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। सुराग लगने पर भिंड पुलिस नोएडा पहुंची। जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि सोनिया वहां पल्लवी के नाम से रह रही थी। दबिश दी तो पहले सोनिया ने पुलिस को गुमराह किया। हालांकि, ज्यादा देर तक पुलिस के सामने उसका झूठ नहीं टिक सका। वह अपनी पहचान छिपाकर बहन पल्लवी के नाम की आईडी कार्ड से यहां रह रही थी।

ये भी पढ़ें-  अगम जैन होंगे झाबुआ के SP

बताया जा रहा है कि सोनिया सोनवाल‎ सीधे लोगों के बैंक खाते 10 से‎ 20 हजार रुपये में खरीद लेती थी। साथ‎ ही इन खातों को वह फ्रॉड करने वाले‎ नाइजीरियन को एक से डेढ़ लाख‎ रुपये में बेच देती थी। सोनिया के कब्जे‎ से पुलिस को दो पासपोर्ट, चार मोबाइल‎ फोन, तीन एटीएम कार्ड, दो क्रेडिट‎ कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग‎ लाइसेंस और दो आधार कार्ड मिले हैं।

 

 

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here