सीकर: राजस्थान के सीकर से ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए एक महिला का ब्रेनवाश किया गया। उससे नमाज पढ़वाई गई और उसे हर्षिता से हानियां बना दिया गया। जब परिजनों को इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस में मामले की शिकायत की।
धर्म परिवर्तन करने वाली महिला ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। टाइम पास करने के लिए वह फ्री फायर गेम खेलने लगी। यहां वह लव लाइफ ग्रुप से जुड़ गई। इस ग्रुप में उसकी दोस्ती तैयब से हुई। तैयब ने उसे बताया कि वह अलीगढ़ का रहने वाला है और कपड़े की दुकान चलाता है। दोनों इंस्टाग्राम पर जुड़ गए और बातचीत करने लगे।
इसी दौरान महिला ससुराल से मायके आकर रहने लगी। पूरे परिवार की जानकारी जुटाने के बाद तैयब ने उसे प्यार का झांसा दिया और उसे इस्लाम कबूल करने के लिए कहा। महिला को इस्लाम के बारे में बताने लगा। नमाज और दुआ पढ़ने के लिए ऑनलाइन तरीके भेजने लगा। इससे महिला भी इसमें रूचि लेने लगी।
उसने पहनने के लिए हिजाब मंगवा लिया। छोटे बेटे पर ध्यान देना कम कर दिया। मंदिर और पूजा पाठ से भी दूरी बना ली। एक दिन जब महिला के भाई ने उसके पास हिजाब देखे तो उसे शक हुआ। महिला ने माथे पर बिंदी और मांग भरना भी बंद कर दिया। यह सब देखकर महिला के भाई ने जब उसका मोबाइल देखा तो कई सारी इस्लामिक गतिविधियां मिली। तब उसे पता चला कि उसकी बहन हर्षिता हानियां बन चुकी है। जब उसने उसने हर्षिता को समझाने की कोशिश की तो वह दूर रहने की चेतावनी देने लगी। इसके बाद हर्षिता के भाई ने पुलिस में शिकायत की।



