कर्नाटक: कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट दिया और उसके बाद उसका खून पी लिया। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद अवैध संबंधों के संदेह में उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी विजय ने अपने दोस्त मारेश को मिलने के लिए बुलाया था। वह अपने दोस्त जॉन के साथ उसे जंगल में ले गया। वहां उसने मारेश से उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंधों के बारे में पूछताछ की। दोनों के बीच विवाद हो गया, फिर हाथापाई शुरू हुई। इस दौरान विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया और उसका खून पीने लगा। इस दौरान जॉन इस घटना का वीडियो बना रहा था। लेकिन वीडियो वायरल कैसे हुए इसकी जानकारी नहीं है।
अच्छी बात यह रही कि गला कटने के बाद भी मारेश जिंदा है। अस्पताल में उसका इलाज चला और अब छुट्टी भी मिल गई है। मारेश की शिकायत पर ही पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया है। विजय और जॉन, दोनों से पूछताछ की जा रही है।