Monday, December 8, 2025
More

    छतरपुर: कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि की हत्या, खेत में मिला शव

    spot_img

    छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में महाराजपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित के प्रतिनिधि घनश्याम पटेल की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक़, घनश्याम पटेल खेत की रखवाली के लिए रात को वही रुकते थे। इस दौरान मंगलवार रात किसी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उनकी हत्या कर दी।

    सूचना मिलने के बाद एसडीओपी कमल कुमार जैन सहित कई थानों का पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। कांग्रेस विधायक दीक्षित भी यहां पहुंच गए हैं। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img