Saturday, December 13, 2025
More

    बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक के पिता ने किए तीन टुकड़े, नदी में फेंका शव

    spot_img

    खंडवा: नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने पर एक पिता ने आरोपी की हत्या कर उसके तीन टुकड़े कर दिए। इस काम के लिए नाबालिग के पिता ने अपने साले की मदद ली। हत्या करने के लिए शव को नग्न हालत में दोनों ने अजनाल नदी में फेंक दिया। गांव के किसी युवक ने नदी में सिर, धड़ और पैर अलग-अलग देखे, तो घबरा गया। उसने तुरंत इस मामले में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक उनका रिश्तेदार बताया जा रहा है।

    घटना मध्यप्रदेश के खंडवा के नर्मदा नगर थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाले छन्नू की 14 साल की बेटी है। त्रिलोक अक्सर उससे छेड़छाड़ करता रहता था। इसके लिए छन्नू ने कई बार उसे समझाया। शनिवार को त्रिलोक ने एक बार फिर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की, इसके बाद छन्नू का खून खौल गया। उसने त्रिलोक को ठिकाने लगाने की ठान ली। इसमें उसने अपने साले उमेश की मदद ली।

    पुलिस के मुताबिक छन्नू और उमेश ही त्रिलोकचंद को बाइक पर बैठाकर नदी के पास ले गए थे। वहां मछली काटने के हथियार से उसका सिर और पैर काट दिए। शव को नदी में ठिकाने लगा दिया। गांव का एक युवक नदी में नहाने गया था। इस दौरान उसे मंदिर के बाहर खून दिखा। उसके बाद नदी में सिर, धड़ और पैर को अलग-अलग देखा तो घबरा गया। उसने तुरंत पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

    पुलिस मृतक की पहचान नहीं कर पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया तो पता चला कि मृतक बोडानी गांव का रहने वाला त्रिलोक है। त्रिलोक के माता-पिता सक्तापुर में ही रहते हैं। वहीं, त्रिलोकचंद और उसके चचेरे भाई रामचंद्र का घर सक्तापुर से 16 किलोमीटर दूर बोडानी गांव में है। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे उसने त्रिलोक को खाना खिलाया था। इसके बाद वह घर से निकला गया था।

    दरअसल, त्रिलोक की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद त्रिलोक ने अपने रिश्तेदार छन्नू को मकान बनाने के लिए जमीन दी थी। न्नू की 14 साल की एक बेटी पर त्रिलोकचंद की नीयत खराब हो गई, ज्सिके बाद छन्नू से उसकी हत्या कर दी।

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img