Wednesday, February 4, 2026
More

    जन्मदिन की पार्टी में हुए हर्ष फायर, दो मासूमो को लगे छर्रे

    spot_img

    ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के माधौगंज में बर्थडे पार्टी में हर्ष फायर के दौरान दो मासूमो को छर्रे लगने की खबर सामने आई है। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और दोनो घयाल बच्चों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 10 साल का मोक्ष सेन और 8 साल का युवी कुशवाह शामिल है। दोनों बच्चों के हाथ और पैर में चोट आई है। घटना के बाद मामले में पुलिस ने हर्ष फायर करने वाले श्याम सोनी पर FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    घटना शहर के माधोगंज थाना क्षेत्र के फर्श वाली गली की है। बताया गया कि यहां श्याम सोनी के यहां बच्चे की वर्थडे पार्टी थी। नाच-गानों के बीच श्याम सोनी ने अपनी बारह बोर बंदूक से हर्ष फायर करना शुरू कर दिए। इसमें उसका बेलेंस बिगड़ गया और इसके छर्रे दो बच्चो को लग गए। हालांकि बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

     

     

    spot_img

    Leave a reply

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    spot_img
    spot_img